Csjmu Kanpur: सीएसजेएमयू कानपुर के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईईटी) और तिरवा, कन्नौज के मान्यवर कांशीराम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक ने शैक्षणिक तकनीकी एवं कौशल विकास क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की गरिमामयी उपस्थिति में एक (एमओयू) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हुए।
कार्यक्रम में यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल सुश्री निधि वार्ष्णेय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. गौरव कुमार पांडे, यूआईईटी के सहायक निदेशक प्रो. रामेंद्र सिंह निरंजन और दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
इस समझौता ज्ञापन के तहत, दोनों संस्थान शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग, छात्र कौशल विकास, संकाय-छात्र विनिमय, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाएं, अनुसंधान और नवाचार में सहयोग करेंगे।

जिससे पॉलिटेक्निक के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, परियोजना-आधारित शिक्षा और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से सीएसजेएमयू की उन्नत प्रयोगशालाओं, आधुनिक तकनीकी उपकरणों और विशेषज्ञता तक पहुंच प्राप्त होगी।
पॉलिटेक्निक छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने में होगा, सहायक
डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह सहयोग से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। सुश्री निधि वार्ष्णेय ने बताया कि यह समझौता पॉलिटेक्निक छात्रों को उच्च स्तरीय तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप यह पहल कौशल और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी।
News Source: CSJMU Kanpur
Photo Source: CSJMU (Facebook Page)
ये भी पढ़ेः उद्योग के लिए स्किल्ड मैनपावर जरूरी

