CSJMU Kanpur: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, CSJMU में 9 जुलाई को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में हजारों छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस खास समारोह के अवसर पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीक्षांत में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल मेधावियों को मेडल प्रदान करेगीं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के अनुसार इस बार समारोह को विशेष रूप से यादगार बनाया जाएगा। टॉपर्स को स्वर्ण पदक और शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिये गेट पास की व्यवस्था भी रखी गई है।
….समाप्त…..
ये भी पढ़ेः Jet Fuel Prices :जेट फ्यूल की कीमत सस्ती होने से हवाई किराया सस्ता


1 Comment
Pingback: Vitamin A: विटामिन A है, आंखों का विटामिन - anantpratigyakhabar.com