Chandauli News: दिनांक 17 जनवरी दिन शनिवार को माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त द्वारा एकीकृत न्यायालय परिसर की आधारशिला रखी गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के माध्यम से चंदौली समेत महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया में एकीकृत न्यायालय परिसरों के शिलान्यास के कार्यक्रम भी संपन्न हुये। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के न्यायपालिका का सशक्त होना बेहद जरुरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास न्यायिक व्यवस्था से संबधित जो भी कार्य आते है उन्हें निश्चित अवधि में पूरा होने में कतई देरी नहीं होती है। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने माननीय मुख्य न्यायाधीश एंव उपस्थित रहे माननीय न्यायमूर्तिगण का अभिनंदन किया और अधिवक्ता बंधुओं को शुभकामनायें दी।
Trending
- UP Weather: कानपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप शाम को बारिश
- Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते
- Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
- Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री
- CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा
- Hibiscus Rosa-Sinensis:ऊर्जा, सौंदर्य और औषधि का संगम है, गुड़हल
- Sawan 2026: रेलवे स्टेशन और कांवड़ मार्गो पर नॉन-वेज बिक्री पर रोक
- UP Rain Alert: यूपी में मानसून चरम पर, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित

