Kanpur Weather: शहर में पिछले एक हफ्ते से झमाझम लगातार बारिश हो रही है। सीएसए ने 72 मिमी वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया है। सावन के बाद भी बारिश रुकने का नाम नही ले रही है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से लेकर सितम्बर के पहले सप्ताह को भी लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण मौसम विभाग ने कानपुर समेत आस-पास के कई जिलों के लिए 1 से 3 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
शहर के कई इलाकों में भी 70 मिलीमीटर से अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में कानपुर में लगातार होने वाली बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) मौसम विभाग में 57.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि कैंट, बर्रा, रावतपुर और कल्याणपुर जैसे कई इलाकों में भी 70 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है।

जिसके कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री से 3.6 की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया है। जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा में नमी और बारिश की वजह से उमस थोड़ी बढ़ गई है।
3 सितम्बर तक तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसका असर ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है। इसी वजह से पूर्वांचल से लेकर कानपुर तक अच्छी-खासी बारिश की संभावना बढ़ गई है।

3 सितम्बर तक कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात और फतेहपुर आदि जिलों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर और भारी बारिश के चलते प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम के साथ अलर्ट जारी किया है। फिलहाल शहरवासियों को गर्मी से भारी राहत मिल गई है। और लोग सुहावने मौसम का आनंद ले रहे है।
ये भी पढ़ेः Janmashtami 2026: आधुनिकता और आध्यात्म का संगम है, जे.के मंदिर

