Mango Festival2026: आज दिंनाक 3 जुलाई दिन शुक्रवार से 5 जुलाई दिन रविवार तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में त्रि दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के शुभारम्भ दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ सम्मलित हुये और आम महोत्सव की स्मारिका का विमोचन करने के साथ प्रगतिशील बागबानों को सम्मानित भी किया।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव केवल प्रदेश ही नही, देश के अन्नदाता किसानों के लिये उनके उत्पादों के प्रदर्शन का सशक्त एक मंच है। किसान इस मंच द्वारा अपने-अपने उत्पादों को प्रस्तुत कर ‘बायर-सेलर्स मीट’ के माध्यम से उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर सकते है।

प्रदर्शिनी में बस्ती का आम्रपाली और गोरखपुर के गौरजीत प्रजाति के आम
आम महोत्सव के इस भव्य विशाल आयोजन में वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गौरजीत, बस्ती का आम्रपाली, मलिहाबाद का दशहरी, बागपत और सहारनपुर का रटौल के साथ चौसा, सफेदा और अल्फांसो समेत 800 से अधिक रेयर प्रजातियों के आमों की प्रदर्शिनी लगाई गयी। इनमें कुछ ऐसी भी प्रजातियों के आम ऐसे है जिनके नाम शायद लोगों ने अपने जीवन काल में पहली बार देखे और सुने होगें।
आम महोत्सव में आमों के अलावा आम से बने उत्पाद जूस पल्प अचार भी केन्द्र बिन्दु रहे। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के आमों की इस प्रदर्शिनी का मुख्य उद्देश्य आमों की बागबानी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर आमों की खेती को बढ़ावा देना है। ढेरों आमो की प्रजातियों में मलिहाबादी दशहरी को GI टैग प्राप्त हो गया है, मलिहाबादी दशहरी आम अब वैश्विक ब्रांड बनकर दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त करेगा।
समाप्त……
ये भी पढे़ः Himachal Pradesh Floods: बादल फटने से जन हलात अस्त व्यस्त


1 Comment
Pingback: Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: एसआईटी की जांच तेज - anantpratigyakhabar.com