Ayodhya Ram Mandir DonationTheft: अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला और भी गरमाता चला जा रहा है। चढ़ावे चोरी के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच और तेज कर दी है। और जांच टीम का नेतृत्व आईपीएस किरण कर रहे है। बता दें कि 25 जून को राम मंदिर के एक सदस्य द्वारा एफआईआर के बाद 26 जून को 8 लोगों की गिरफ्तारी की गयी थी। उन सभी आठ लोगों में से 5 लोगों की चढ़ावे की चोरी करते हुये सीसीटीवी का रिकार्ड मिटाते एंव दान पेटियों से चढ़ावे की रकम निकालते हुये सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिये गये है।
जिसमें ये लोग चढ़ावे की रकम को अपने कपड़े और मोजे में छिपाते हुये दिखाई दे रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 6 कर्मचारियों के साथ 80 लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है। इसके अलावा चंपत राय और अनिल मिश्रा से भी मंदिर के चढ़ावे की रकम के रख ऱखाव को लेकर पूछताछ की जा रही है।
समाप्त…….
ये भी पढे़ः Mango Festival2026:मलिहाबादी दशहरी को GI टैग


1 Comment
Pingback: Mango Varieties: आम की सैकड़ों नही, है हजारों प्रजातियां - anantpratigyakhabar.com