Kanpur Coaching Mandi News: दिनांक 22 जून दिन सोमवार को लखनऊ के अलीगंज पूर्णिया क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत के बाद आज कानपुर के काकादेव कोचिंग सेंटरों में केडीए की गाज गिरना शुरु हो गई है। काकादेव में अडंर ग्राउंड चलने और सुरक्षा मानकों को उल्लंघन करने वाले 31 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है।
सुरक्षा मानकों का उल्घंन कर रहे थे, कोचिंग संचालक
इसमें संजीव राठौर कैमिस्ट्री की कोचिंग कई वर्षो से सुरक्षा मानकों का उल्लघंन करते हुये संचालित हो रही थी। इसके साथ फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, विद्यापीठ आदि कोचिंग सेंटर भी सुरक्षा मानको का उल्लंघन करते पाये गये। इन 31 कोचिंग सेंटर में 22 कोचिंग सेंटर नक्शे के विपरीत संचालित हो रही थी। जिनको नोटिस जारी कर दिया गया है।
अवैध रुप से चल रही थे, कोचिंग सेंटर
उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर सोमवार को शाम से ही कानपुर काकादेव कोचिंग मंडी में जांच पड़ताल का कार्य प्रारम्भ हो गया था। इन कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन सुविधा का न होना, अवैध रुप से कोचिंग संचालन, नक्शे का उल्लघंन, बेसमेंट में कोचिंग संचालन जैसी गतिविधियां शामिल थी। जिसके बाद केडीए ने इन संचालकों को जांच के दौरान पायी गई गड़बड़ियों को देखते हुये नोटिस थमा दिया।

अग्निशमन सुरक्षा के मामले के लिये बैठक आहूत की जायेगी। जिसमें अग्निशमन अधिकारी कोचिंग संचालकों को अग्निशमन सुरक्षा से सबंधिंत जानकारी देगें।
…समाप्त…..
ये भी पढ़ेः अलीगंज अग्नि कांड में 15 की मौत


1 Comment
Pingback: काकादेव कोचिंग मंडी में पसरा सन्नाटा - anantpratigyakhabar.com