Kanpur: दिनांक 20 अगस्त दिन गुरुवार को जुहारी देवी, कैनाल रोड, कानपुर में सत्र 2026-27 के दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू की डिप्टी रजिस्ट्रार अंजली मौर्या एवं प्रबंधतंत्र समिति के सचिव आशीष सिंह चौहान जी ने दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगीत विभाग की डॉ0 मोहिनी शुक्ला के निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

जुहारी देवी कॉलेज के दीक्षारंभ कार्यक्रम में, 1st और 100 वें नंबर के विद्यार्थी सम्मानित
कार्यक्रम को विस्तार देते हुये मुख्य अतिथि अंजली मौर्या ने सत्र 2026-27 में 1st और 100 वें नम्बर पर महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह् देकर प्रोत्साहित किया। और अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी लगातार अध्ययन से लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की ओर प्रशस्त हो सकते है। महाविद्यालय प्रबंधतंत्र समिति के सचिव आशीष सिंह चौहान जी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को जीवन पथ के प्रगति मार्ग पर निरंतर प्रयासरत् रहने की प्रेरणा देते हुये शुभाशीष प्रदान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अल्पना राय, प्रो. सुनिता द्विवेदी, प्रो. अल्का द्विवेदी एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
समाप्त…..
ये भी पढ़ेः Kiwi Fruit: “चाइनीज गूसबेरी” (कीवी) खाये इम्यूनिटी बढ़ाये

