Kanpur News: कानपुर के किदवई नगर इलाके में जरा सा विवाद कत्ल की जड़ बन गया और कातिलों ने सड़क पर कत्ल की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। दिनांक 24 मई दिन रविवार को रात्री के समय सनिगवां निवासी शिवनरायण त्रिवेदी और उनके दो पुत्र किदवई नगर स्थित मार्बल कपंनी से कार्य करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों की बाइक से भिड़ंत हो गई।
बाइक की यह भिड़ंत झगड़े में तबदील होते ही बाइक सवार तीनों युवकों ने पिता और पुत्रों पर चकुओं से हमला करना शुरु कर दिया। जिससे पिता शिवनरायण त्रिवेदी के सीने में और बेटे शिवम् पेट और पीठ पर हमलावरों द्वारा चाकूओं से किये गये हमले से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा सत्यम बुरी तरह से घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने अपाचे सवार तीन अपराधियों में से एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो फरार अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है।
समाप्त……


1 Comment
Pingback: Weather News: भीषण गर्मी के बाद आंधी तूफान का अलर्ट जारी - anantpratigyakhabar.com