Weather News: हफ्ते भर की असहनीय गर्मी के बाद देश के कई शहरों में आंधी तूफान और बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर शुरु हो गया है। एक हफ्ते से लगातार 40 से 48 डिग्री सेल्सियस के तापमान ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था। लेकिन आज दिनांक 25 मई दिन सोमवार को रात्री के समय मौसम विभाग द्वारा जारी आंधी तूफान की चेतावनी का सायरन लोगों के मोबाइल पर बजना शुरु हो गया है। जिसके बाद गर्मी से राहत के आसार नजर आने लगे है।
भारत में केरल से शुरु होने वाले मानसून ने दस्तक देना आरम्भ कर दिया है। इस दौरान देश के कई राज्यों में आंधी तूफान आने की संभावना दिखाई देने लगी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
समाप्त…..
ये भी पढ़ेः Kanpur News: बाइक भिड़ंत का विवाद और सड़क पर कत्ल

