Patna: समर्थ नारी समर्थ भारत ने देश में सावन महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं को समाज के सामने सशक्त नारी की भूमिका के रुप में खड़ा किया है। माया श्रीवास्तव समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से पटना के पुनाइचक स्थित राज्य कार्यालय में सावन महोत्सव का धूमधाम से आयोजित हुआ। महोत्सव की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन संगीता दुबे व धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करती हुई संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा सावन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज की महिलाओं को एक दूसरे से जोड़ने वाला महोत्सव है।
फिल्मी भोजपुरी आदि गीतों के साथ महिलाओं ने की नृत्य प्रस्तुति
समर्थ नारी समर्थ भारत ने बिहार झारखंड के कई जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ रायपुर, बैंगलोर, असम के दिसपुर ,कोलकाता, मुंबई में भी भव्य आयोजन कर महिलाओं के लिये नई दिशा प्रदान की है। धार्मिक व फिल्मी भोजपुरी मैथली अंगिका बंगाली असमिया गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक गीत गाये और नृत्य कर सभी स्थानों पर अपनी अनुठी छाप छोड़ी। इस तरह के आयोजन से महिलाओ ने एक दूसरे की कला और संस्कृति को पहचाना ।

छत्तीसगढ़ रायपुर से लतिका श्रीवास्तव, शारदा, शीतल ममता ,माया, रिया सोनिया विभा सोनिया, असम से अणिमा श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, नीलू मिताली, रिंकू घोष ,मृणालिनी बनर्जी, झारखण्ड से आयुषि सुधा श्रीवास्तव, अंजना, सुशीला रीता, वंदना इत्यादि ने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत की बिहार झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से आज हमारे हाथ में जो हुनर है उसे समाज के सामने ही नहीं देश के हर क्षेत्र में अपने विचारों और प्रतिभाओं को लोगों के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। इसके लिये संगठन की महिलाओं ने प्रभारी माया श्रीवास्तव को तहे-दिल धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अमृता सिंह शांति सिंह, अर्चना भारती,प्रतिभा पाठक, अहिल्या मेहता, स्मृति सिंह अर्चना सरिता सिंह नीरू सिंह ,पल्वी कुमारी, अर्चना झा ,रागिनी सिंह बेबी देवी , ज्ञानमाला देवी सुनीता देवी, राधा कुमारी , गुंजन कुमारी कामनी देवी पूजा देवी , रीता देवी, सोनी देवी ऊषा देवी वीना कारण , मनीषा अंबष्ट, रिंकी दास, कंचन घोष मीरा रानी आदि मौजूद रहे।
News Source : Samarth Naari Samarth Bharat Organization
Location: Patna
ये भी पढ़ेः CSJMU Kanpur: ‘युवा संवाद’ में युवाओं को मिला स्किल मंत्र

