Shrimad Bhagavad Gita: कुरुक्षेत्र के मैदान का युद्ध जो 18 दिनों तक हुई महाभारत का युद्ध यह संदेश देता है कि अपने हक के लिए युद्ध भी आपके कर्तव्य रूप में शामिल है। जब अर्जुन अपने अनुजों की ओर निहार रहे थे कि इन सभी अपनों से कैसे युद्ध कर सकता हुँ कैसे मैं अपने भ्राताओं पर शस्त्रों से प्रहार करुँ। इन सब बातों को सोच कर जब अर्जुन मोह में वशीभूत होने लगे थे तभी श्री कृष्ण ने अर्जुन को धर्म का पालन करने के लिये याद दिलाते हुए श्रीमद्भगवत् गीता का उपदेश दिया था।
18 अध्याय और 700 श्लोक का संग्रह भगवद् गीता की रचना प्राचीन ऋषि महर्षि वेदव्यास द्वारा की गई थी। “सच्चिदानन्दरुपाय, विश्वोत्पत्त्यादिहेतवे। तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयो नमः ।। यह श्लोक श्री कृष्ण को संपूर्ण सृष्टि की उत्पत्ति एंव समस्त तापों के विनाशक के रुप में नमन करता है। श्रीमद्भगवत् गीता आत्मा- परमात्मा, कर्म, ज्ञान और भक्ति समेत जीवन के सार को व्यक्ति के अतंर्मन में समाहित करती है जिससे व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
आत्मा का परमात्मा का ज्ञान है योग
जगत स्वामी श्री कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के मैदान में ज्ञानयोग, भक्तियोग और कर्मयोग पर आधारित उपदेश दिये। कर्मयोग में यह बताया कि कर्म करो फल की चिंता मत करों वही सच्चा कर्म है। आत्मा का परमात्मा को जानने बाद जिस ज्ञान की उत्पत्ति होती है वह ज्ञान योग है। भक्ति योग में व्यक्ति के ईश्वर के प्रेम में संपूर्णता को प्राप्त होता है।
श्रीमद्भगवत् गीता में सृष्टि की उत्पत्ति, जीवन का विकास, धर्म कर्म, मोक्ष जीवन के समस्त पहलुओं को समझने के मार्गदर्शिका है। जो व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रीमद्भगवत् गीता के श्लोकों को श्री कृष्ण का स्मरण करते हुये ध्यान योग में पढ़कर और सुनकर जब आत्मसात् करना चाहिये। इससे व्यक्ति को जीवन में सकरात्मक बदलाव अनुभूति प्राप्त होने लगती है।
ये भी पढे़ः Kanpur: सीएसजेएमयू में ‘वेलनेस कॉन 2026 का आयोजन

3 Comments
Pingback: Kanpur: बार संघ अध्यक्ष की अपहरण कर हुई हत्या, नहर से मिला शव - anantpratigyakhabar.com
Pingback: Health & Lifestyle: त्वचा के लिए 7 फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स हैं वरदान - anantpratigyakhabar.com
Pingback: Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी है मोक्षदायनी एकादशी - anantpratigyakhabar.com