Rama Ekadashi 2026: धन यश और समृद्धि का महापर्व हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। साल में 24 एकादशी आती हैं, लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली रमा एकादशी को सबसे बड़ी और फलदायी एकादशी माना जाता है। इस बार रमा एकादशी 4 नवंबर से प्रारम्भ होकर 5 नवंबर गुरुवार को प्रातः काल 10 बजकर 35 मिनट तक मनायी गई।
भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी को ‘रमा’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसलिए इस एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। जो भक्त इस दिन सच्चे मन से व्रत करता है, उसका घर धन-धान्य से भरा रहता है।
उत्तम फलों को देने वाली है रमा एकादशी
पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में मुचुकुंद नाम का एक प्रजापति राजा राज्य करता था। और उनकी पुत्री सुदंर सुशील पुत्री चंद्रभागा का विवाह शोभन नाम के राजकुमार के साथ हुआ था। शोभन को भूख बिल्कुल भी बर्दाश्त नही थी। जब एक दिन रमा एकादशी के अवसर पर पूरे राज्य को अन्न जल ग्रहण करने पर रोक थी। तब शोभन ने राजा के आदेश पर व्रत तो रख लिया लेकिन भूख प्यास के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शोभन की पत्नी चंद्रभागा के व्रत के पुण्य एकादशी व्रत से शोभन को मंदराचल पर्वत पर दिव्य नगर प्राप्त हुआ। रमा एकादशी के पवित्र पावन व्रत कथा इस बात का संदेश देती है कि इस व्रत से मृत्यु के उपरांत भी उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।
काम, क्रोध, लोभ मोह से मिलती है मुक्ति
पद्म पुराण के अनुसार माना जाता है कि इस जगत पालनहार श्रीहरि की कृपा से के इसके प्रभाव से ब्रह्म हत्या जैसे पापों का भी नाश हो जाता है। और यह व्रत मृत्यु के बाद भी उत्तम लोक प्रदान करता है। पद्म पुराण के अनुसार मोक्ष प्रदान करने वाली रमा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या जैसे बड़े पाप भी नष्ट होने के साथ काम, क्रोध, लोभ से मुक्ति मिलती है। और भक्त बैकुंठ धाम की ओर प्रस्थान करता है।
रमा एकादशी की कथा सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ के समान मिलता है,पुण्य
मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत कथा सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ का पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन श्रीहरि और माता लक्ष्मी जी की पूजा का प्रावधान है। प्रातः काल के समय व्रत का संकल्प लेने के उपरांत पूजा की चौकी लगाएं और पीले फूल धूप, दीप, तुलसी, मिष्ठान और फलों का भोग लगाकर पूजन करें इससे श्रीहरि प्रसन्न होकर मनोवाछिंत फल प्रदान करते है। इस दिन संध्याकाल के समय श्रीहरि को अतिप्रिय तुलसी के पौधे में देशी घी का दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।
(Preeti Rathore)
ये भी पढ़ेः श्रीमद्भगवत् गीता में कर्म,ज्ञान एवं भक्ति का संगम

1 Comment
Pingback: Kanpur Nagar: धनतेरस पर बिरहाना रोड बाजार जगमगा उठा - anantpratigyakhabar.com