Close Menu
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Facebook X (Twitter) Instagram
ब्रेकिंग न्यूजः
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व
  • Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी
  • Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से
  • Kanpur Train Haadsa: चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी हादसा टला
  • JKTemple Kanpur: पीले वस्त्रों में सजे गोवर्धन महाराज
  • Health & Lifestyle: भारत है, विविधता से भरे खान-पान के लिये प्रसिद्ध
Facebook X (Twitter) Instagram
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
शिक्षा

Kanpur: जुहारी देवी कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम

Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरBy Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरNovember 4, 2026Updated:November 4, 2026No Comments2 Mins Read
Cyber Sequrity Program (AI Generated Image)
Cyber Sequrity Program (AI Generated Image)

Kanpur: जुहारी देवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस की ओर से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव से संबंधित सुझाव दिए गए।अनजान लिंक, फर्जी नंबर से आने वाली कॉल पर अपने फोन पर आए ओटीपी साझा करने की भूल आपके बड़े आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है।

आज के दौर में सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस एक दिवसीय शिविर में साइबर सिक्योरिटी सेल, कानपुर नगर के सब इंस्पेक्टर अरुण आनंद और रिचा तिवारी ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया।

ऑनलाइन ठगी में नए-नए तरीके अपना रहे हैं साइबर ठग

साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि आज के समय में साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर, तो कभी लॉटरी या इनाम का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम पिन और व्यक्तिगत जानकारी कभी भी साझा नहीं करनी चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अपनी प्रोफाइल को लॉक रखना, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर सेल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो उसे घबराने की बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए।

साइबर क्राइम पोर्टल पर करें शिकायत दर्ज

इसके साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान हेड कांस्टेबल सरोज ने भी छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रागिनी कुमारी के निर्देशन में हुए इस आयोजन में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेः Health & Lifestyle: त्वचा के लिए 7 फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स हैं वरदान

India Juhari Devi P.G College Kanpur Nagar UP
Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Website

https://anantpratigyakhabar.com With over 14+ years of experience in journalism, Anant Pratigya Khabar (Digital Media Website) is led by its Miss Preeti Rathore. She holds an MJMC, M.Sc. (Zoology), M.A. (Economics, Political Science, Hindi), B.Ed., and LL.B. from C.S.J.M. University, Kanpur.(अंनत है प्रतिज्ञा हमारी, जन-जन तक पहुँचे सत्य और स्पष्ट जानकारी)

Related Posts

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व

November 13, 2026

Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह

November 13, 2026

Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व

November 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

नई खबर
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व November 13, 2026
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह November 13, 2026
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व November 12, 2026
  • Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी November 11, 2026
  • Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से November 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • About Us
  • Privacy Policy
© 2026 Anantpratigya खबर - All Rights Reserved | Owner - Preeti Rathore.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.