Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    May 31, 2026

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व
    • हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन
    • UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
    • हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द
    • तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात
    • गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक
    • Weather News: भीषण गर्मी के बाद आंधी तूफान का अलर्ट जारी
    • Kanpur News: बाइक भिड़ंत का विवाद और सड़क पर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Monday, June 1
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » हरीश राणा को दी गई पैसिव यूथेनेशिया

    हरीश राणा को दी गई पैसिव यूथेनेशिया

    India News
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026 देश No Comments3 Mins Read
    India News
    India News
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India News: इन्सान को जिन्दगी जीने का अधिकार है और जब वही जिन्दगी ऐसी हो जाये जिसमें सासें तो चल रही हो लेकिन व्यक्ति सिर्फ एक जिन्दा लाश बनकर रह जाये तो उसे सम्मान के साथ मृत्यु पाने का अधिकार भी दिया गया है। गाजियाबाद का 13 वर्षो से कोमा में पड़े एक होनहार छात्र हरीश राणा का बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला है। जहाँ एक माँ को अपने बेटे के लिये कोर्ट की दहलीज पर इच्छा मृत्यु की भीख मागंनी पड़ रही है क्योंकि वह हर रोज अपने बेटे को मरते हुये नहीं देख पा रही थी। जब वह सुबह सो कर उठती और अपने लाडले को निष्क्रिय हलात में देखकर खुद भी रोज तिल-तिल मरती थी ।

    हरीश राणा इंजिनियर और आईएएस बनने का ख्वाब आँखों में सजोये होनहार छात्र पंजाब विश्विद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। 2013 में पीजी आवास की बालकनी से गिरने के बाद भारी हेड इंजरी का शिकार होने के कारण वह पिछले 13 वर्षो से कोमा में था। जिसको उसके माता पिता की गुहार पर  13 वर्षो बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को इच्छा मृत्यु यानी पैसिव यूथेनेशिया देने की मंजूरी दे दी गई है। अनुच्छेद 21 के तहत 2018 में कोर्ट ने सम्मान से मृत्यु के अधिकार को मौलिक अधिकार माना है। लेकिन इसकी कानूनी प्रक्रिया इतनी लम्बी है कि वहाँ तक आसानी से पहुँच पाना बेहद मुश्किल था। जिसके बाद 2023 में कोर्ट ने इसमें संसोधन किये जाने उपरान्त पैसिव यूथेनेशिया के नियम अधिक कठोर कर दिये गये जिसके तहत इच्छा मृत्यु पाने की प्रक्रिया आसान नही थी। 100 फीसदी दिव्यांग हो चुके बेटे के परिवार के सदस्य इलाज के खर्च में लिये गये कर्ज और बेटे की असहनीय स्थिति से मानसिक रुप से पूरी तरह टूट चुके थे और उन्होंने अपने बेटे के ठीक होने की उम्मीद भी पूरी तरह छोड़ दी थी।

    जिसके बाद हरीश के ठीक न होने की स्थिति पर आईआईएमस  की रिपोर्ट पर कोर्ट  ने ऐतिसाहिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हरीश राणा के परिवार के समर्पण और प्रेम की सराहाते हुए कहा कि चिंता और चिता केवल एक बिंदु के अतंर को दर्शाता है। चिता निर्जीव शरीर को जलाती है, लेकिन चिंता जीवित इंसान को ही जला देती है। इसलिये हरिश राणा की दैहिक पीड़ा और उसके परिवार को 13 वर्षो की मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिलनी जरुरी है। कोर्ट द्वारा हरीश राणा को एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराने के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट हटाकर प्राकृतिक रूप से सांस लेने के लिये छोड़ देने के निर्देश दिये गये है।

     

     

    Ghaziabad India UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द

    तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ में आठ गिरफ्तार

    April 16, 2026

    सोशल मीडिया इंस्टा पर प्राइवेसी होगी खत्म

    March 15, 2026

    CM Yogi: उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख केन्द्र

    May 6, 2026

    शेर पर सवार देवी चंद्रघंटा युद्ध के लिये रहती है,तैयार

    March 21, 2026
    Latest Posts

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.