Kanpur: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 नवंबर से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर, कानपुर में आयोजित होने जा रहा है। मेले के प्रथम दिन यानी 26 नवंबर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सनातन संस्कृति में तुलसी के आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए तुलसी एवं उसकी मंजरी से भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का पूजन होगा। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विद्यार्थियों द्वारा होगीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भारत की विविध संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सायंकाल में सेवा प्रदर्शनी के साथ-साथ मां गंगा के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जो मेले के पहले दिन से अंतिम दिन तक प्रतिदिन होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे से कलाकार सनातन संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
ये भी पढ़ेः Kanpur: कानपुर भी जुड़ेगा हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन नेटवर्क से
