Kanpur:औद्योगिक नगरी कानपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, अब कानपुर भी देश के हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया जिससे पूरे शहर के लोगों में उत्साह की लहर व्याप्त है। सांसद रमेश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन के पुराने रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जो योजना थी, उसे बदलकर अब आगरा से ट्रेन को सीधा कानपुर होते हुए लखनऊ ले जाया जाएगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर में स्टेशन ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए जहाँ शहर के अधिक से अधिक लोगों को आवागमन हो, इससे सी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए दो जगहों पर विचार चल रहा है। पहला प्रस्ताव अटल घाट के पास स्टेशन बनाने का है और दूसरा शहर के अंदर टनल बनाकर स्टेशन बनाने का है।
पूरे शहर के लिए अब कनेक्टिविटी होगी आसान
अटल घाट के पास जगह उपलब्ध है और वहां से पूरे शहर के लिए कनेक्टिविटी आसान होगी।दिल्ली से वाराणसी तक नॉर्थ कॉरिडोरयह बुलेट ट्रेन परियोजना दिल्ली से वाराणसी तक बनने वाले नॉर्थ कॉरिडोर का हिस्सा है। इसके बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही जानकारी दी थी।
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की मंजूरी के बाद यह कॉरिडोर दिल्ली को आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या से जोड़ेगा और आगे प्रयागराज, वाराणसी और पटना तक जाएगा।इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद सफर का समय पूरी तरह बदल जाएगा। अभी दिल्ली से कानपुर आने में 6 से 7 घंटे तक लग जाते थे। लेकिन अब बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे न सिर्फ लोगों को तेज सफर मिलेगा, बल्कि व्यापार की तरक्की के भी नए रास्ते खुलेंगे।
ये भी पढ़ेः Health & Lifestyle: त्वचा के लिए 7 फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स हैं वरदान

1 Comment
Pingback: Kanpur: बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हिंदू आध्यात्मिक मेले में कार्यक्रमों का आयोजन - anantpratigyakhabar.com