Olive Oil: ऑलिव ऑयल जिसको जैतुन के तेल के नाम से जाना जाता है वैसे तो इस तेल का ज्यादातर इस्तेमाल सर्दियों में सर्दी से राहत के उद्देश्य से छोटे बच्चों की मालिस करने के लिये किया जाता है। जैतुन के फल से प्राप्त किया जाने वाला यह तेल एंटी ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन ए, बी, के, डी और कैरोटिन की मात्रा से भरपूर होता है।
इसको खाना बनाने के साथ ही सौदंर्य प्रसाधन के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऑलिव ऑयल में पाये जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने और ह्दय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ऑलिव ऑय़ल त्वचा को गहराई से साफ करने के अलावा बालों में चमक लाने के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है।
….समाप्त….

