Kanpur News: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांजा तस्करी के मामले में चलाये गये अभियान ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत 7 महिला एंव एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। यह आठ लोग लम्बे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे। और नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे थे। जब पुलिस ने छान बिन शुरु की तो पता चला कि ये सभी लोग लम्बे समय चोरी छिपे इस कारोबार को हवा दे रहे थे। ड्रोन और सर्विलांस की सहायता से छापे डाले गये और संचेडी के नत्थापुरवा के सराय गांव के घरों की छतों पर सुखाये जा रहे गांजे को पकड़ा मौके से तीन से चार किलों के मध्य गांजा और 92000 की नगदी बरामद की गई है।
गिरोह कॉलेज कोचिंग के छात्रों को बेचता था, गांजा
ताजूब की बात तो यह है कि इस कारोबार में भारी संख्या में महिलायें लिप्त थी। जबकि पुरुषों में केवल एक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को जाँच पड़ताल में पता लगा है कि लम्बे समय से यह अपराधी गिरोह अन्य राज्यों से गांजा मंगवा कर कॉलेज के छात्रों के अलावा कोचिंग मंडियों में भी बड़ी तदाद में सप्लाई करता था।

फरार मुख्य अपराधी सुशील बच्चा अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। जिसके तारों का पता लगाते हुये पुलिस जल्द से जल्द अपराधी तक पहुँच कर उसकी गिरफ्तारी कर सकती है।
..समाप्त………
ये भी पढ़ेः मासिक शिवरात्री और प्रदोष एक ही दिन, बेहद शुभ संयोग

