BRICS 2026: भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। जिसके अतर्गत दिनांक 7 जुलाई दिन मंगलवार को केरल के कोच्चि और असम के गुवाहाटी में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकें एक साथ आयोजित की गईं। केरल के कोच्चि में महिला कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक में BRICS के 11 सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व में विकास और साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है।
ब्रिक्स 2026 में महिला केंद्रित विकास को प्राथमिकता
ब्रिक्स 2026 में भारत की अध्यक्षता की थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत् विकास का निर्माण” रखी गई है। इस थीम के तहत महिला-केंद्रित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में महिला उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चायें हुई। यह बैठक 9 जुलाई को होने वाली BRICS मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
गुवाहाटी में BRICS एंटी-ड्रग सम्मेलन
वहीं भारत की मेजबानी 6 से 7 जुलाई को असम की राजधानी गुवाहाटी में BRICS देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें ड्रग तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए तकनीकी सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।
BRICS देशों के अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स एक वैश्विक समस्या है और इससे निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर कार्य करना होगा। सम्मेलन में सीमापार अपराध रोकने और युवाओं को नशे से बचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। कुल मिलाकर भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता “जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम” दृष्टिकोण पर आधारित है। कोच्चि और गुवाहाटी की ये दोनों बैठकें इसी सोच का हिस्सा हैं।
…समाप्त………
ये भी पढे़ः 10 most popular, delicious, and juicy mango varieties.


1 Comment
Pingback: Kanpur News: 41 वें दीक्षांत समारोह में ट्रेन से आयी राज्यपाल - anantpratigyakhabar.com