CM Yogi उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने आज दिनांक 25 जून दिन गुरुवार को बाबा तामेश्वरनाथ की पवित्र पावन भूमि पर संत कबीर नगर के धनघटा और गोरखपुर का खजनी विधान सभा क्षेत्र में 475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिये गये।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद को विकास की मुख्य धरा से जोड़ते हुये। आधारभूत सुविधायें शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार एवं जनकल्य़ाण के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है। यह डबल इंजन की सरकार की यह योजनायें उत्तर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही है। जिसके कारण विकास की ओर अग्रसर हो रहे उत्तर प्रदेश को नई गति मिल रही है।
समाप्त………
ये भी पढे़ः अतिप्रिय है, श्रीहरि को एकादशी त्योहार

