CSJMU Kanpur: सीएसजेएमयू कानपुर में दिनांक 25 अगस्त दिन मंगलवार को कैंपस के रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने युवाओं को भविष्य के लिए संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ साथ दो-चार स्किल्स भी डेवलप सीखना बेहद जरूरी है। कोई कार्य छोटा-बड़ा नही होता है, यह ध्यान में रखकर जो भी युवा कुशलता को अपने जीवन में अपनायेंगे वह भविष्य में उनके काम आयेगी।

कार्यक्रम में वि.वि. के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने युवाओं को स्किल्स डेवलपमेंट के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ-साथ हुनर का होना बहुत जरूरी है। अगर युवा तकनीक, लेखन, बोलने की कला, या किसी भी हाथ के कार्य में कुशलता हासिल करते है तो वह कभी बेरोजगार नहीं रहेंगे।
सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करें युवा, व्यक्तित्व विकास पर दें ध्यान
सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की जगह युवा अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें। मेहनत से किया गया प्रत्येक कार्य सम्मान योग्य है। जो युवा ईमानदारी से कोई हुनर सीखता है, वह आगे चलकर समाज के लिए मिसाल बनता है। किताबें पढ़ें, अपने क्षेत्र के अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करें और समाज सेवा में भाग लेकर विकास कार्यो को उन्नति की ओर अग्रसरित करें।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के विचारों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रांत संचालक भवानी भीख तिवारी, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वि.वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी, शिक्षक डॉ. जितेन्द्र डबराल, सागर कनौजिया, डॉ. हरिओम एवं वि.वि. के समस्त शिक्षक और कर्मचारीगण समेत छात्र- छात्रायें मौजूद रहें।
News Source: CSJMU Kanpur, UP.
Location: Kanpur
ये भी पढ़ेः UP Free Bus Yatra: बुजुर्ग महिलाओं को प्रदेश में फ्री बस यात्रा

