Health & Lifestyle: मौसम के बदलते मिजाज से त्वचा रुखी, बेजान होने लगती है। दिन की धूप और रात की ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को छीन लेती हैं, जिससे चेहरा ड्राई और डल दिखने लगता है। बाजार की महंगी क्रीम और लोशन कुछ देर के लिए तो राहत दे सकते हैं, लेकिन अंदरूनी पोषण के बिना त्वचा की चमक वापस लाना बेहद मुश्किल होता है। आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस मौसम में स्वस्थ त्वचा का राज आपकी किचन और रोजाना की डाइट में छिपा हुआ है।
किशमिश और अखरोट त्वचा की लालिमा को रखते है बनाए
खून की कमी से चेहरा पीला और बेजान दिखता है। किशमिश में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला आयरन खून की कमी को दूर करने के साथ खून को साफ करके चेहरे पर नैचुरल लालिमा और चमक लाता है और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करती है। बादाम और अखरोट झुर्रियों के दुश्मन है इन दोनों में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में विद्यमान होता है। विटामिन E को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है। यह त्वचा में नमी को बनाये रखता है, झुर्रियों को खत्म करके त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। ओमेगा-3 हमारे शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। कोलेजन ही वो प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और हाइड्रेटेड बनाए रखता है। और वजन भी नियंत्रित रहता है।

अंजीर और छुआरा एनर्जी का है पावरहाउस
अंजीर और छुआरा को एनर्जी और ग्लो का पावरहाउस कहा जाता है अंजीर और छुआरे में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और खनिज पाए जाते हैं। इससे शरीर में तुरंत ऊर्जा के संचार के साथ थकान और सुस्ती दूर होती है। जब शरीर अंदर से एनर्जेटिक होता है, तो उसका असर स्किन पर साफ तौर पर देखा जा सकता है।
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रातः काल खाली पेट 4-5 भीगे बादाम, 1-2 अखरोट, 5-6 किशमिश और 1 अंजीर का सेवन करें। इसके अलावा दोपहर के भोजन के उपरांत पपीता और शाम को एक उबला हुआ शकरकंद चाट के रूप में लेना सेहद के लिए लाभकारी होता हैं। सुबह से रात तक 9 से 10 गिलास पानी अवश्य पीएं, क्योंकि हाइड्रेशन के बिना कोई भी डाइट सुचारू रूप से कार्य नहीं करती है।
निष्कर्ष: त्वचा की सुंदरता बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहर से महंगी क्रीम लगाना काफी नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण भी बहुत जरूरी है। इसलिए फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी ग्लोइंग त्वचा पाएं।
ये भी पढ़ेः श्रीमद्भगवत् गीता में कर्म,ज्ञान एवं भक्ति का संगम

2 Comments
Pingback: Kanpur: जुहारी देवी कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम - anantpratigyakhabar.com
Pingback: Kanpur: कानपुर भी जुड़ेगा हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन नेटवर्क से - anantpratigyakhabar.com