4 Dham Yatra 2026: केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से ही उत्तराखंड में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। अक्षय तृतीया को गंगोत्री यमनोत्री के कपाट खोले जाने के बाद 22 अप्रैल के केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट खोले गये थे। तबसे लेकर चार धाम की यात्रा के लिये आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही चली जा रही है। चार धाम की यात्रा यमनोत्री से शुरु होकर गंगोत्री और स्वंयभु के द्वार केदारनाथ से होते हुये बद्रीनाथ धाम पर समाप्त होती है। अप्रैल से शुरु होने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु अक्टूबर नवम्बर तक चलती रहती है।

उत्तराखण्ड अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालु दे चुके है, दस्तक
अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उत्तराखण्ड की पवित्र यात्रा में 4 धाम की यात्रा में अभी तक लगभग 6 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। जिसमें डेढ़ लाख श्रद्धालु केवल यमनोत्री और गंगोत्री में डूबकी लगा चुके है वहीं बाबा केदारनाथ स्वंयभु की चौखट पर 3 से साढ़े तीन लाख श्रद्धालु दस्तक दे चुके है।

जबकि तीन से सवा तीन लाख श्रद्धालुओं ने श्रीहरि के धाम बद्रीनाथ के दर्शन किये है। और इस वर्ष 2026 की यात्रा के लिये लगभग 17 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष 2025 में बाबा के दर्शन के लिये 24 से 25 लाख ने केदारनाथ की पावन भूमि पर अपनी हाजरी लगायी थी।
..समाप्त………
ये भी पढे़ः वर्तमान पत्रकारों को लेना चाहिये, देवर्षि नारद जी से प्रेरणा


1 Comment
Pingback: दीदी हुई वोट से कंगाल, कमल के रंग में रंगा बंगाल.... - anantpratigyakhabar.com