Kanpur Nagar: दीपावली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होते ही कानपुर का ऐतिहासिक बाजार बिरहाना रोड रोशनी और रौनक से जगमगा उठा। धनतेरस के अवसर पर कानपुर की परंपरा और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले इस बाजार की चमक-धमक देखते बनती है। दशकों से कानपुर की शान बिरहाना रोड बाजार में अंग्रेजों के समय से सोने-चाँदी का कारोबार होता चला आ रहा है। और आज भी शुद्धता और भरोसे के नाम पर ग्राहक सोने-चाँदी की खरीदारी के लिए सबसे अधिक इसी बाजार पर भरोसा करते हैं।
गणेश- लक्ष्मी की मूर्तियों से भी दमक रहे बाजार
धनतेरस 2026 के अवसर पर इस बाजार में सोने-चाँदी के गहनों बाजार के साथ घरेलू बर्तन और गणेश- लक्ष्मी की दुकानें भी दमक बिखेर रही है। धनतेरस के दिन देर रात तक इस दिन गुलजार रहने वाले इस बाजार का रंग रोगन और सजावट का कार्य दिवाली के कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। और धनतेरस के दिन यहां गहनों के साथ बर्तनों और दिवाली के समानों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ती है। ‘सर्राफा बाजार’ के नाम से प्रसिद्ध शहर के बिरहाना रोड में लगभग 200 से अधिक ज्वेलरी की दुकानें हैं।
सोने चाँदी खरीदारी धनतेरस पर है शुभता का प्रतीक
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभता का प्रतीक है। इसलिए लोग इस पर्व के खास मौके पर सोना-चाँदी खरीदने के लिए यहां कई दिन पहले से ही बुकिंग भी करा लेते हैं। शहर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के विवेक गुप्ता के अनुसार धनतेरस के अवसर पर कानपुर शहर के अलावा दूर दराज के शहरों से लोग भी यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए दिवाली के पावन पर्व पर सोने चाँदी के नोट, सिक्के और बिस्किट के साथ डिजाइनर गहने भी उपलब्ध है।
बर्तनों की दुकानें भी हुई रोशन
भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा के पावन पर्व पर तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों को खरीदने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां पर बर्तनों की दुकानें भी रौनक बिखेर रही है। धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बिरहाना रोड पर पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया है। बाजार में सादी वर्दी में पुलिस बल भी तैनात हैं ताकि यहां खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
ये भी पढे़ः Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी है मोक्षदायनी एकादशी

1 Comment
Pingback: Dhanteras 2026: कुबेर और धन्वंतरि देते है धन और आरोग्य - anantpratigyakhabar.com