Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि को विशेष महत्व दिया गया है। जब इन दोनों शक्तियों की एक साथ पूजा की जाती है, तो लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। दोनों देवताओं के इस संयुक्त स्वरूप की पूजा-अर्चना से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है।
उत्तर दिशा के दिक्पाल और अलकापुरी नगरी के राजा, धन के स्वामी कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष कहा जाता है। वहीं समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए भगवान धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का प्रवर्तक और चिकित्सा शास्त्र का देवता माना जाता है।
जीवन में स्वास्थ्य और धन दोनों जरूरी
मान्यता है कि जहाँ कुबेर धन-वैभव प्रदान करते हैं, वहीं धन्वंतरि आरोग्य प्रदान करते हैं। इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि “पहला सुख निरोगी काया, दूसरा सुख घर में माया”। इसका तात्पर्य है कि व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले स्वास्थ्य और उसके बाद धन का महत्व है।
पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवता और असुर अमृत प्राप्त करने के उद्देश्य से समुद्र मंथन कर रहे थे, तभी कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। इसी कारण इस दिन धनतेरस का पावन पर्व मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।वहीं एक अन्य कथा के अनुसार, कुबेर ने कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया था, जिसके बाद भगवान शिव ने कुबेर को धनाध्यक्ष का पद प्रदान किया था।

धनतेरस के दिन दोनों देवताओं की पूजा करने से असाध्य रोगों से मुक्ति, आर्थिक समृद्धि और व्यापार में वृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं और घर में धन का आगमन बना रहता है।मंत्र जाप से पाएं रोगों से मुक्तिजब धन और स्वास्थ्य दोनों स्थिर होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति भी बनी रहती है।
आरोग्य के लिए “ॐ धन्वंतरये नमः” का करें जाप
माना जाता है कि “ॐ धन्वंतरये नमः” और “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से और जिन घरों में कुबेर-धन्वंतरि की रोजाना विधि-विधान से पूजा होती है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है।
इसलिए कुबेर और भगवान धन्वंतरि की उपासना से व्यक्ति के जीवन में संतुलन बना रहता है। धनवान होना तभी सार्थक होता है, जब शरीर स्वस्थ रहे। इसलिए व्यक्ति को धन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ेः Kanpur Nagar: धनतेरस पर बिरहाना रोड बाजार जगमगा उठा

1 Comment
Pingback: Diwali 2026: दिवाली में बिठाएं राशियों के साथ रंगों का तालमेल - anantpratigyakhabar.com