Diwali 2026:दिवाली का पावन पर्व हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के उपरांत बाद अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्यावासियों ने सरयू नदी के तट पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तब से हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाने की परंपरा चली आ रही है।
दिवाली के दीये की रोशनी बाहरी दुनियां के साथ-साथ हमारी अंतरात्मा को भी रोशन करती है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार यदि इस दिन वस्त्रों के रंगों पर भी ध्यान दिया जाए तो दिवाली के पर्व में चार चांद लगाए जा सकते है। लाल, हरे, पीले, नीले, गुलाबी रंगों और सप्त इंद्रधनुषी रंग हमारी जिन्दगी के कलरफुल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
यदि दिवाली पर राशि के अनुसार रंग के वस्त्र धारण किए जाएं तो व्यक्तित्व में निखार आता है और पूजा का शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
1. मेष राशि – लाल और नारंगी स्वामी ग्रह मंगल है। आप साहसी और ऊर्जावान हैं। लाल रंग पहनने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
2. वृषभ राशि – नीला और सफेद- शुक्र ग्रह के स्वामी हैं। नीला रंग आपके लिए भाग्य वृद्धि लेकर आएगा।
3. मिथुन राशि – नारंगी और हरा रंग बुद्धि के कारक हैं। नारंगी रंग आपकी वाणी और बुद्धि को और तेज करेगा।
4. कर्क राशि – हरा और सफेद आप शांत स्वभाव के हैं। हरा रंग आपको मानसिक शांति देगा।
5. सिंह राशि – सुनहरा और भूरा,सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। भूरा रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
6. कन्या राशि – सफेद और हल्का हरा आपके लिए सफेद रंग सबसे शुभ रहेगा।
7. तुला राशि – पीला और गुलाबी पीला रंग आपको समृद्धि और सुख देगा।
8. वृश्चिक राशि – मैरून और लाल रंग,अंक 9 मैरून रंग आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।
9. धनु राशि – बैंगनी और पीला बैंगनी रंग आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा।
10. मकर राशि – नीला और ग्रे नीला रंग आपको मेहनत का पूरा फल दिलाएगा।
11. कुंभ राशि – ग्रे और आसमानी, ग्रे रंग आपको नई ऊर्जा देगा।
12. मीन राशि – गुलाबी और पीला, गुलाबी रंग प्रेम और खुशहाली लाएगा।
ये भी पढे़ःकुबेर और धन्वंतरि देते है धन और आरोग्य

1 Comment
Pingback: Diwali 2026: लक्ष्मी जी के धन प्रंबधक है, कुबेर - anantpratigyakhabar.com