Diwali 2026: दिवाली हिंदू धर्म में पर्व के साथ एक उत्सव की तरह मनाया जाने वाला त्योहार है। अमावस्या की काली रात को दीयों की झिलमिलाती रोशनी उज्ज्वल कर देती है। प्रभु श्रीराम के 14 वर्षो के वनवास से अयोध्या लौटने खुशी को लोग बेहद धूमधाम से मनाते है। और इस पावन अवसर पर धन की देवी माता लक्ष्मी को रिद्धि- सिद्धि, बुद्धि के देवता भगवान गणेश के साथ पूजने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
मान्यता है कि माता लक्ष्मी के अतिप्रिय भगवान गणेश दत्तक पुत्र है विघ्नहर्ता विघ्नों को हरने के साथ धन को विवेक और संतुलन के साथ सही उपयोग करने की प्रेरणा भी देते है। माता लक्ष्मी को अलग-अलग रुपों में पूजने से भक्त की इच्छाओं के अनुरुप शुभ फलों की प्राप्ति होती है। स्थायी धन संचयन के लिये माता लक्ष्मी को धन के प्रबंधक कुबेर के साथ पूजा जाता है
श्रीहरि के साथ लक्ष्मी जी का पूजन पूर्णता का है प्रतीक
सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन जीवन में पूर्णता को प्रदर्शित करता है। कहते है जहाँ श्रीहरि होते है वहाँ माता लक्ष्मी अवश्य निवास करती है। इसलिये जब भी भगवान विष्णु पृथ्वी लोक पर अपने अलग-अलग रुपों में अवतार लेते है तब माता लक्ष्मी भी जन्म लेती है। इसलिये जब भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण का अवतार लिया तो माता लक्ष्मी ने राधा रुप में जन्म लिया था। जिसके कारण राधारानी को श्रीजी नाम से भी पुकारा जाता है।

लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू अंधकार में भी बना रहता है सकारात्मक
धन की देवी माता लक्ष्मी के आगमन के उद्देश्य को दर्शाते उनके वाहन उल्लू, कमल और हाथी है। उल्लू बुद्धिमान, निशाचर, निर्भय एंव अंधकार में सकारात्मक बने रहने की क्षमता को प्रदर्शित करता प्राणी है। यह कम रोशनी में देखने, ध्वनि को सटीकता से सुनने की क्षमता के साथ सर्तकता से भी परिपूर्ण होता है।
मान्यता है कि जब माता लक्ष्मी स्वर्गलोक से पृथ्वी लोक की ओर अमावस्या की अंधेरी रात में पधार रही थी तब कोई भी पशु पक्षी उन्हें देखने मे सक्षम नही था। उस वक्त उल्लू ने माता लक्ष्मी को देखकर अपनी सवारी के रुप में स्वीकार करने का आग्रह किया। तभी दिवाली के दिन उल्लू पर सवार माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मानी जाती है।
उल्लू वाहन पर सवार माता लक्ष्मी यह संकेत देती है कि व्यक्ति को ज्ञान और विवेक का सही इस्तेमाल करते हुये उनका अपने जीवन में महत्व प्रदान करना चाहिये। जबकि उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिये माता लक्ष्मी हाथी वाहन पर सवार होकर आती है। धन की वर्षा करती कमल पर बैठी माता लक्ष्मी धन आगमन और समृद्धि का संकेत देती है।
(इस लेख में लिखित तथ्यों को पाठक अपने मनोभावों के अनुरुप ही ग्रहण करें, यह विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी मात्र है)
ये भी पढ़ेः Diwali 2026: दिवाली में बिठाएं राशियों के साथ रंगों का तालमेल

1 Comment
Pingback: Goverdhan Puja 2026: अन्नकूट पर श्रीकृष्ण को लगे 56 भोग - anantpratigyakhabar.com